Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. आज लंच में ट्राई करें एकदम अलग तरह की दही वाली भिंडी, ये है आसान सी रेसिपी

आज लंच में ट्राई करें एकदम अलग तरह की दही वाली भिंडी, ये है आसान सी रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

भिंडी अधिकतर लोगो की फेवरेट होती है। कई घरों में भिंडी की सिर्फ सूखी सब्जी या भिंडी फ्राई ही बनती है। बहुत कम ही लोग है जो भिंडी की ग्रेवी वाली सब्जी बनाते है क्योंकि भिंडी में चिपचिपापन अधिक होता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आज हम आपको दही वाली भिंडी बनाने का तरीका बताने जा रहे है।इसमें भिंडी को दही और मसालों के साथ पकाया जाता है। यह भिंडी को बनाने का थोड़ा अलग तरीका है। तो चलिए जानते हैं दही वाली भिंडी बनाने का तरीका।

तड़का दही भिंडी बनाने के लिए आपको चाहिए

भिंडी 250 ग्राम
तेल 1/4 कप
जीरा 1 चम्मच
हरी मिर्च 2
लहसुन 5
प्याज 1
दही 1 कप
लाल मिर्च पाउडर 3/4 चम्मच
हल्दी 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
धनिया के पत्ते

कैसे बनाएं तड़का दही भिंडी

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

इसे बनाने के लिए भिंडी को अच्छे से धो लें और एक भिंडी को लंबाई में चार टुकड़े करके काट लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर उसमें भिंडी को नमक और हल्दी डाल कर सेक लें। अच्छे से सिकने के बाद थोड़ा तेल और डालें फिर इसमें जीरा डालकर चटकने दें। अब प्याज, लहसुन और हरी मिर्ची डालकर भून लें। फिर दही में सभी मसाले पिसी हुई लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। मिक्स करें और प्याज में डालें। अच्छे से सेक लें और इसमें सेकी भिंडी डाल दें। अब नमक डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। गरम मसाला और हरा धनिया डालें। फिर रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

Advertisement