Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Tamatar ki kadhi: आज लंच या डिनर में ट्राई करें एकदम अलग तरह की टमाटर की कढ़ी, ये है बनाने का तरीका

Tamatar ki kadhi: आज लंच या डिनर में ट्राई करें एकदम अलग तरह की टमाटर की कढ़ी, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोगो को कढ़ी बहुत पसंद होती है। कढ़ी भी कई तरह से बनाई जाती है। कुछ लोग बूंदी की कढ़ी बनाते हो तो कुछ बेसन की पकौड़ी बनाकर बनाते है। आज हम आपको टमाटर की कढ़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं टमाटर की कढ़ी बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

टमाटर की कढ़ी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

• दही: 1 कप लाल मिर्चः 1 चम्मच
• हल्दी: 1/2 चम्मच
• नमकः स्वादानुसार
• तेल: 3 चम्मच
तड़का के लिए:
• सरसों: 1/2 चम्मच
• जीराः 1/2 चम्मच
• कसूरी मेथी: 1/2 चम्मच
• हींगः चुटकी भर
• करी पत्ता: 4 से 6

टमाटर की  कढ़ी बनाने का तरीका

टमाटर की कढ़ी बनाने के लिए टमाटर को धो कर प्यूरी बना लें। एक पैन में दो चम्मच तेल डालें। टमाटर की प्यूरी को अच्छी तरह भून लें। जब मिश्रण तेल छोड़ने लगे तब उसमें भुना बेसन डालें। अच्छी तरह चलाएं जब तक कि बेसन से खुशबू ना आने लगे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

इसमें दो कप पानी डालें। हल्दी, नमक और मिर्च पाउडर डालें। पानी उबलने के बाद इसमें फेंटी हुई दही डाल कर अच्छी तरह चलाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे और दही में अच्छी तरह से उबाल आ जाए तो गैस बंद कर तड़का लगा दें। इस कढ़ी को रोटी के साथ या गर्म चावल के साथ परोसें।

Advertisement