गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। या घर में अचानक मेहमान आ गए हो। तो आप लंच या डिनर में बादामी पनीर बना सकती है। तो चलिए जानते है बादामी पनीर घर में बनाने का तरीका।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बादामी पनीर के लिए सामग्री
पनीर- 2 कप
बादाम- 15-20
कश्मीरी लाल मिर्च- 2
अदरक- एक इंच का टुकड़ा
प्याज- 1 कटा हुआ
लहसुन- 1 टीस्पून कटा हुआ
टमाटर प्यूरी- 1/2 कप
हल्दी पाउडर- 1/4 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून
गरम मसाला- 1/2 टीस्पून
जीरा पाउडर- 1/2 टीस्पून
क्रीम- 2 टेबलस्पून
चीनी- एक चुटकी
सब्जी बनाने के लिए तेल
स्वादानुसार नमक
बादामी पनीर की रेसिपी
माइक्रोवेव सेफ बाउल में पनीर, हल्दी, लाल मिर्च, एक चम्मच तेल और नमक मिलाकर पनीर को 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर लें। अब बादाम, कश्मीरी लाल मिर्च, प्याज, लहसुन, अदरक सभी को आधा कप पानी डालकर पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस पेस्ट में ऑयल डालकर 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इसके बाद आपको इसमें टमाटर प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक डालना है और फिर से 2 मिनट माइक्रोवेव करना है। अब आपका मसाला तैयार है इसमें पनीर, क्रीम और थोड़ी चीनी अगर आप चाहें तो डालकर मिक्स कर लें।
अब इसे 2 मिनट के लिए फिर से माइक्रोवेव कर लें।अब माइक्रोवेव से सब्जी वाले बाउल को निकालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें।बादामी पनीर बनकर तैयार है। आप उस सब्जी को रोटी या नान के साथ खाएं।