Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Navratri fast: नवरात्रि व्रत में ट्राई करें कुट्टू की पूरी के साथ दही वाले आलू, लंबे समय तक भरा रहेगा पेट

Navratri fast: नवरात्रि व्रत में ट्राई करें कुट्टू की पूरी के साथ दही वाले आलू, लंबे समय तक भरा रहेगा पेट

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

dahi wale aloo ke sath kuttu ke atte ki puri: 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पावन पर्व शुरु हुआ है। इस दिन से नौ दिनों तक मां दुर्गा के रुपों की पूजा अर्चना, व्रत और उपवास आदि किया जाता है। जो लोग नौ दिनों तक व्रत रखते है वो सिर्फ फलाहार का सेवन करते है। ऐसे आहार, जो हल्का, पौष्टिक और पाचन के लिए आसान हो।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

आज हम आपको व्रत में खाने वाली दही वाले आलू की सब्जी के साथ कुट्टू की पूरी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।व्रत के दिनों में दही वाले आलू और कुट्टू की पूरी एक परफेक्ट संयोजन है। दही वाले आलू का स्वाद खट्टा-चटपटा होता है और कुट्टू की पूरी इसे और भी मज़ेदार बनाती है

1. दही वाले आलू बनाने के लिए सामग्री:

3 उबले आलू (मीडियम आकार, टुकड़ों में कटे हुए)

1 कप दही (फेंटा हुआ)

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

1 टीस्पून घी

1/2 टीस्पून जीरा

1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1/2 टीस्पून सेंधा नमक

1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर

पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट

1/2 टीस्पून धनिया पाउडर

1/2 कप पानी

1 टीस्पून हरा धनिया (सजावट के लिए)

दही वाले आलू बनाने का तरीका

1. कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनें।

2. कटे हुए उबले आलू डालें और हल्का सा भूनें।

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

3. अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च और धनिया पाउडर डालें और मिलाएँ।

4. दही को अच्छे से फेंटकर डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही न फटे।

5. इसमें आधा कप पानी डालें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएँ।

6. गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालें।

7. गरम-गरम पूरी के साथ परोसें।

2. कुट्टू की पूरी बनाने के सामग्री:

1 कप कुट्टू का आटा

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

1 उबला आलू (मैश किया हुआ)

1/2 टीस्पून सेंधा नमक

1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर

1 टीस्पून हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

थोड़ा पानी (गूंधने के लिए)

घी या तेल (तलने के लिए)

कुट्टू की पूरी बनाने का तरीका

1. एक बर्तन में कुट्टू का आटा, मैश किया हुआ आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च और हरी मिर्च डालें।

2. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें।

3. आटे को 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

4. अब छोटी-छोटी लोई बनाकर हल्की मोटी पूरी बेलें।

5. गरम तेल में पूरी को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

6. गरमागरम पूरी को दही वाले आलू के साथ परोसें।

सुझाव:

कुट्टू की पूरी को और कुरकुरी बनाने के लिए थोड़ा सा सिंघाड़े का आटा मिला सकते हैं।

पूरी बेलने में दिक्कत हो तो बेलन के बजाय हाथ से दबाकर फैला सकते हैं।

चाहें तो आलू की जगह अरबी भी उपयोग कर सकते हैं।

स्वादिष्ट और पारंपरिक व्रत स्पेशल दही वाले आलू और कुट्टू की पूरी तैयार है

Advertisement