Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Crispy Onion Dumplings: हल्की हल्की बारिश में गर्मा गर्म चाय के साथ ट्राई करें प्याज की कुरकुरी पकौड़ी

Crispy Onion Dumplings: हल्की हल्की बारिश में गर्मा गर्म चाय के साथ ट्राई करें प्याज की कुरकुरी पकौड़ी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Crispy Onion Dumplings: कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका  है। हल्की हल्की बारिश की फुहार के बीच में चाय औऱ पकौड़ी का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। आज हम आपको प्याज की पकौड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे सुबह की चाय और बारिश के साथ आनंद ले सकते हैं। चलिए जानते हैं प्याज की कुरकुरी पकौड़ी बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कुरकुरे प्याज के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री-

-2 कप पतले कटे हुए लाल प्याज
– 1 चम्मच नमक
– 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-2 चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
-2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
-2 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
-¼ चम्मच हींग
-1 कप बेसन
-2 बड़े चम्मच चावल का आटा
-2 बड़े चम्मच तेल (पकौड़े तलने के लिए 3-4 कप)
– चम्मच हल्दी पाउडर
– 1 चम्मच चाट मसाला पाउडर

कुरकुरे प्याज के पकौड़े बनाने का तरीका-

कुरकुरे प्याज के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में प्याज, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अदरक, हरा धनिया, हरी मिर्च और हींग डालकर उंगलियों की मदद से सामग्री को तब तक मैश करें जब तक कि वे सभी एक साथ न आ जाएं। इसके बाद पकौड़े के इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए अलग रख दें। ताकि इस दौरान प्याज अपना थोड़ा पानी छोड़ दे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अब बर्तन में बेसन, चावल का आटा और तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद बर्तन में हल्दी पाउडर और 2 बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पकौड़े के लिए गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।

इसके बाद मीडियम तेज आंच पर एक पैन में पकौड़े तलने के लिए तेल गरम करें। तेल गर्म होने पर आंच को मीडियम करके उसमें उंगलियों की मदद से छोटे-छोटे पकौड़े डालकर सुनहरे भूरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें।

पकौड़ों को तलते समय दोनों तरफ से पलटें ताकि वो दोनों तरफ से फ्राई हो जाएं। पकौड़े तलते समय पैन को ज्यादा ना भर दें। ऐसा करने से तेल का तापमान कम हो जाएगा और पकौड़े क्रिस्पी नहीं बनेंगे। अब पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकालकर ऊपर से चाट मसाला छिड़ककर तुरंत चाय के साथ गर्मागर्म परोसें।

Advertisement