बच्चों को रोज रोज कुछ नया और अच्छा खाने के लिए चाहिए होता है। बच्चों को कुछ भी हेल्दी खिलाना खिलाना किसी चुनौती से कम नहींं होता है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
जबकि ऐसे में कभी कभी वीकेंड में कुछ स्पेशल खिलाने की सोच रही हैं तो ट्राई करें मसाला सूजी बॉल्स। खाने में बेहद टेस्टी होता है। बच्चे एक बार खाकर इसे बार बार खाना पसंद करेंगे। तो चलिए फिर जानते इसेे बनाने की रेसिपी।
मसाला सूजी बॉल्स बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप सूजी
तेल
घी
एक चुटकी हींग
आधा चम्मच राई
चार से पांच करी पत्ता
आधा चम्मच जीरा
दो से तीन हरी मिर्च
सफेद तिल
आधा चम्मच हल्दी
आधा चम्मच लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
अदरक बारीक कटी हुई
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
मसाला सूजी बॉल्स बनाने का आसान सा तरीका
मसाला रावा बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें कटी हुई हरी मिर्च, राई, अदरक और एक कप सूजी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए अच्छी तरह रोस्ट करें। सूजी रोस्ट होने के बाद पैन में ढाई कप पानी डालकर इसके गाढ़ा होने तक लगातार चलाते रहें।
इसके बाद इसमें स्वाद के लिए नमक डालें। रावा पककर जैसे ही तैयार हो जाए इसमें थोड़ा सा घी डालकर इसे एक अलग बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। सूजी का आटा जब ठंडा होकर सेटल हो जाए तो उसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर तैयार कर लें। अब इन बॉल्स को 5 मिनट के लिए स्टीम करने के बाद इसका तड़का तैयार कर लें।