Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Try Tasty Masala Puri Recipe: मानसून सीजन में ट्राई करें टेस्टी मसाला पूड़ी की रेसिपी

Try Tasty Masala Puri Recipe: मानसून सीजन में ट्राई करें टेस्टी मसाला पूड़ी की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Try Tasty Masala Puri Recipe: मानसून सीजन में हर किसी को पकौड़ी, कचौड़ी और खस्ता जैसी चटपटी चीजें खाने का खूब मन होता है। ऐसे में आज हम आपको मसाला पूड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं इसे आप ब्रेकफास्ट में ट्राई कर सकते है। खाने में बहुत चटपटी और मजेदार होती है।हैवी होने की वजह से लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

1 कटी हुई प्याज
1 कटा हुआ टमाटर
1 इंच अदरक
1 कटा हुआ आलू
1 कप गेहूं का आटा
2 चम्मच तेल
1 चम्मच हल्दी पाउडर
2 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच अजवाइन
1 चम्मच तिल के बीज
डीप फ्राई करने के लिए तेल
पानी आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार

मसाला पूरी बनाने का तरीका

मसाला पूरी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, आलू और अदरक को ग्राइंड कर लें। इसके बाद गेहूं के आटे में टमाटर का पेस्ट, तेल,हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, तिल, नमक और तेल एड करें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पानी डालते हुए आटा गूंथ लें।

अब आटे की लोई लेकर बड़े आकार की रोटी बेलें। फिर कटोरी से दाबकर रोटी को काटें और कचौड़ी के पीस निकाल लें। अब पैन में तेल गर्म करें और सभी कचौड़ियों को धीमी आंच पर डीप फ्राई कर लें। गोल्डन ब्राउन होने के बाद कचौड़ियों को निकाल लें और इसे सब्जी या चटनी के साथ सर्व करें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement