Saryu-Kamala Express : सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या को नेपाल के जनकपुर को जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या और मिथिला की संस्कृतियों का पवित्र, प्राचीन मिलन आज अयोध्या धाम और जनकपुर धाम के बीच चलने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ के माध्यम से पुनर्जीवित हो रहा है।
पढ़ें :- क्रिकेट के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल BJP में शामिल, बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर इन नेताओं का जताया आभार
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “इन दो तीर्थों को भारतीय रेल की इस सेवा के साथ जोड़ने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का मैं हृदय से अभिनंदन करते हुए इस अवसर के साक्षी बन रहे नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री श्री बालेंद्र शाह जी का भी मैं अयोध्या वासियों की ओर से उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से हृदय से स्वागत करता हूं। बहनों और भाइयों अयोध्या और मिथिला ये दो संस्कृतियों का पावन पौराणिक मिलन आज अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के बीच में सरयू कमला एक्सप्रेस के रूप में पुनर्जीवित हो रहा है…”
इस दौरे पर सीएम योगी ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह नई दिल्ली से वर्चुअली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के अयोध्या को नेपाल के जनकपुर से जोड़ेगी, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं।