नई दिल्ली। पाकिस्तान के 16 परमाणु वैज्ञानिकों (16 Nuclear Scientists of Pakistan) के अपहरण (Kidnapped) का दावा किया जा रहा है। आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिकों का अपहरण किया है। अपहरण किए गए 16 वैज्ञानिकों (16 Scientists) का एक वीडियो भी जारी किया है। TTP के जारी वीडियो में पाकिस्तान के वैज्ञानिक शहबाज सरकार (Shahbaz Government) से आतंकियों की शर्तें मानने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
तालिबान ने पाकिस्तान के अपहृत परमाणु वैज्ञानिकों का वीडियो जारी किया है। जारी वीडियो में पाकिस्तान के अधिकारी अपनी सरकार से विद्रोहियों की मांग मानने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते दिखे। पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग (Pakistan Energy Commission) के 16 वैज्ञानिक इस वक्त TTP के कब्जे में हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया में यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि टीटीपी (TTP) ने डेरा इस्माइल खान (Dera Ismail Khan) में पाकिस्तान ऊर्जा आयोग (Pakistan Energy Commission) के इंजीनियरों को पकड़ लिया है। लोग कह रहे कि साइंटिस्ट की यह दशा पाकिस्तान की बिगड़ती सुरक्षा और सेना की बेबसी का नमूना है।
यूरेनियम भी ले जाने का दावा
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
ये भी किया जा रहा है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकी पाकिस्तान की सबसे बड़ी यूरेनियम खदान (Uranium Mine) से बड़ी मात्रा में यूरेनियम (Uranium) लूट कर ले गए हैं। यही यूरेनियम एटामिक बम (Uranium Atomic Bomb) बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
टीटीपी का आया बयान
कुछ देर बाद टीटीपी (TTP) नेता का बयान आया कि हमने परमाणु ऊर्जा अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नहीं, बल्कि कुछ मांगों को लेकर हिरासत में लिया था। सरकार को हम पर हमले से बचाने और लोगों की जान की रक्षा के लिए ये कदम उठाया गया है। सरकार को हमारी मांगें माननी चाहिए।