Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Breast Cancer से जूझ रही हैं टीवी एक्ट्रेस हिना खान, ये होते हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण और बचाव

Breast Cancer से जूझ रही हैं टीवी एक्ट्रेस हिना खान, ये होते हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण और बचाव

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। यह खबर उन्होंने खूब अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज पर हैं। हिना खान ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके बताया कि उनका ट्रीटमेंट शुरु हो गया है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के जरिए अपने फैंस से शुभकामनाएं और साथ मांगा है। इंडस्ट्री के लोगो ने हिना खान के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर  दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

36 साल की हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है, हाल ही में फैल रही कुछ अफवाहों के बाद हर कोई जो मुझे प्यार और केयर करता है, उनसे यह जरूरी खबर साझा करना चाहती हूं।

मुझे स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। इस चैलेंजिंग डायग्नोसिस के बावजूद, मैं सभी को यह सुनिश्चित कर देना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत और दृढनिश्चयी हूं साथ ही इस बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह से कमिटेड हूं।

मेरा इलाज शुरू हो चुका है और इससे मजबूती से उबरने के लिए सबकुछ करने को तैयार हूं।हिना आगे लिखती हैं, इस वक्त मैं आप लोगों से निजता चाहती हूं। आपके प्यार, ताकत और आशीर्वाद की मैं सराहना करती हूं। आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सपोर्ट करने वाली सलाहें इस जर्नी में मेरे लिए बहुत मायने रखेंगी।

 ब्रेस्ट कैंसर होने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण

स्तन में कठोर ‘गांठ’ महसूस होना। आमतौर पर ये गांठ दर्द रहित होती हैं।
निप्पल से गंदे खून जैसा तरल पदार्थ निकलना
स्तन के आकार में परिवर्तन होना
अंडरआर्म में गांठ या सूजन आना
निप्पल का लाल होना, आदि।
हालांकि, ये लक्षण ब्रेस्ट कैंसर के अलावा किसी और बीमारी के भी हो सकते हैं। इसलिए इस तरह के संकेत दिखने पर तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें और जरूरी जांच करवाएं।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

 ब्रेस्ट कैंसर से बचने के उपाय

वजन को कंट्रोल कर ब्रेस्ट कैंसर से बचा जा सकता है। 30-35 साल की उम्र की महिलाओं को अपने वजन को संतुलित रखना चाहिए।
हारवर्ड नर्सेस हेल्थ स्टडी के अनुसार अधिक शराब या स्मोकिंग का सेवन ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ता है। इसलिए इनसे परहेज रखें। यदि आप शराब पीने की आदि हैं तो अपनी इस आदत को धीरे धीरे कंट्रोल करना शुरू करें।

डेली एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टीविटी कर भी ब्रेस्ट कैंसर को कंट्रोल किया जा सकता है। कोशिश करें कि दिन में एक समय, यानि कि सुबह या शाम एक्सरसाइज जरूर करें।

अपने लाइफस्टाइल में योग और मेडिटेशन को प्राथमिकता दें। योग और मेडिटेशन करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है। अपनी डाइट को भी संतुलित रखें। अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करें। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए रोज 8 से 10 ग्लास पानी पीएं।

Advertisement