1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा के मेनिफेस्टो से दो शब्द गायब हैं-महंगाई और बेरोज़गारी: राहुल गांधी

भाजपा के मेनिफेस्टो से दो शब्द गायब हैं-महंगाई और बेरोज़गारी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं-महंगाई और बेरोज़गारी। लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा के घोषणा पत्र जारी करने के बाद विपक्षी नेताओं की तरफ से इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते कहा कि, इसमें दो शब्द महंगाई और बेरोज़गारी गायब हैं।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं-महंगाई और बेरोज़गारी। लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती। INDIA का प्लान बिलकुल स्पष्ट है-30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को 1 लाख की पक्की नौकरी। युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाला, अब वो कांग्रेस का हाथ मज़बूत कर देश में ‘रोज़गार क्रांति’ लाएगा।

बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा के घोषणापत्र पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि, न पुरानी गारंटियों की जवाबदेही, केवल खोखले शब्दों की हेराफेरी! “मोदी की गारंटी” = जुमलों की वारंटी…

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...