1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. U17 World Wrestling Championship: भारत की महिला पहलवान फाइनल में… चार और मेडल पक्के

U17 World Wrestling Championship: भारत की महिला पहलवान फाइनल में… चार और मेडल पक्के

U17 World Wrestling Championship: जॉर्डन के अम्मान में चल रही अंडर-17 वर्ल्ड रेस्लिंग चैंपियनशिप 2024 में भारत की महिला पहलवानों का दबदबा देखने को मिला है। इस प्रतियोगिता में चार भारतीय महिला पहलवानों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ भारत के खाते में चार और मेडल पक्के हो गए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

दरअसल, बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल में अदिति कुमारी, नेहा, पुलकित और मानसी लाठर ने मुकाबला जीत कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। जिसमें अदिति ने 43 किलो वेट कटैगरी के सेमीफाइनल में एलेक्सांद्रा बेरेजोवस्काइया को 8-2 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई है, 57 किलो वेट कटैगरी के सेमीफाइनल में नेहा ने कजाकिस्तान की अन्ना स्ट्रेटेन को हराया है।

65 किलो वेट कटैगरी के सेमीफाइनल में पुलकित ने मिस्र की मराम इब्राहिम ऐली को 3-0 से मात देकर फाइनल में पहुंची हैं। वहीं, 73 किलो वेट कटैगरी में मानसी लाठर ने सेमीफाइनल में क्रिस्टीना डेमचुक को 12-2 से हरा कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

बता दें कि ग्रीको रोमन के 110 किलो वेट कटैगरी में रौनक दहिया ने तुर्की के इमरुल्लाह कैपकन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 51 किलो वेट कटैगरी में साईनाथ पारधी ने कजाकिस्तान के मुसन येरासिल को 3-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

पढ़ें :- आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे सपा कार्यकर्ता, जानें- साल में दो बार क्यों सेलिब्रेट होता है पूर्व सीएम का बर्थडे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...