1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. U19 T20 World Cup 2025: इंडिया विमेंस ने जीता टॉस, मलेशिया की टीम करेगी पहले बल्लेबाजी; देखें- प्लेइंग इलेवन

U19 T20 World Cup 2025: इंडिया विमेंस ने जीता टॉस, मलेशिया की टीम करेगी पहले बल्लेबाजी; देखें- प्लेइंग इलेवन

India vs Malaysia U19 Women T20 World Cup 2025: आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 में आज यानी 21 जनवरी को इंडिया विमेंस और मेजबान मलेशिया के बीच खेला जाना है। इस मैच के लिए टॉस हो चुका है, इंडिया विमेंस की कप्तान निकी प्रसाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच दोपहर 12 बजे शुरू होगा। आइये जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

By Abhimanyu 
Updated Date

India vs Malaysia U19 Women T20 World Cup 2025: आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 में आज यानी 21 जनवरी को इंडिया विमेंस और मेजबान मलेशिया के बीच खेला जाना है। इस मैच के लिए टॉस हो चुका है, इंडिया विमेंस की कप्तान निकी प्रसाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच दोपहर 12 बजे शुरू होगा। आइये जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

पढ़ें :- अमित शाह पर टिप्पणी मामले में साक्ष्य के अभाव में राहुल गांधी बरी, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला,कांग्रेस बोली- सत्यमेव जयते

इंडिया विमेंस U19 (प्लेइंग XI): गोंगाडी त्रिशा, जी कमलिनी (विकेटकीपर), सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), भाविका अहिरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशीता वीजे, शबनम एमडी शकील, परुनिका सिसौदिया, वैष्णवी शर्मा।

मलेशिया विमेंस U19 (प्लेइंग XI): नूर आलिया हेयरुन (विकेटकीपर), नुनी फारिनी सफ़री, हुस्ना, नूर दानिया सियुहादा (कप्तान), नूर इज़्ज़तुल सयाफ़िका, नूरिमन हिदायाह, सुआबिका मणिवन्नन, नूर ऐन बिनती रोस्लान, नूर इस्मा दानिया, सती नाज़वाह, मार्सिया क़िस्टिना अब्दुल्ला।

आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 में इंडिया विमेंस के मैच को टीवी पर कहां देख पाएंगे? 

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के प्रसारण अधिकार हैं। मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 (HD+SD) और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD+SD) पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (HD+SD) केवल सेमीफाइनल और फाइनल का प्रसारण करेगा, अगर भारत क्वालीफाई करता है।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 में इंडिया विमेंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

जियोस्टार आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 के सभी मैचों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम करेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...