1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. U19 WC Semi-Final : भारत ने Toss जीतकर चुनी गेंदबाजी, इन खिलाड़ियों को सेमीफाइनल के प्लेइंग-11 में मिली जगह

U19 WC Semi-Final : भारत ने Toss जीतकर चुनी गेंदबाजी, इन खिलाड़ियों को सेमीफाइनल के प्लेइंग-11 में मिली जगह

India U19 vs South Africa U19, Semi-Final 1 : आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज पहला सेमी-फाइनल मैच, भारत और मेजबान साउथ अफ्रीका (India U19 vs South Africa U19) के बीच खेला जाएगा। यह मैच विलोमूर पार्क, बेनोनी में भारतीय समयनुसार मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस हो चुका है और भारत के कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- न्यूटन महान 'पायलट', गेहूं को धान, तापमान को दबाव और कर्नाटक विधानसभा को ओडिशा की बताकर छापा,ओडिशा की सरकारी किताब में रिकॉर्ड 1678 गलतियां

सेमीफाइनल की प्लेइंग-11

भारत U19 : आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, प्रियांशु मोलिया, उदय सहारन (कप्तान), सचिन धस, मुशीर खान, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे।

साउथ अफ्रीका U19 : लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (डब्ल्यू), स्टीव स्टोक, डेविड टीगर, रिचर्ड सेलेट्सवेन, दीवान मरैस, जुआन जेम्स (सी), ओलिवर व्हाइटहेड, रिले नॉर्टन, ट्रिस्टन लुस, नकोबानी मोकोएना, क्वेना मफाका।

कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच 

पढ़ें :- बिहार में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया स्थानीय खेलों को उड़ान, खिलाड़ियों को मिलेगी सीधे DSP की नौकरी

मौजूदा U19 विश्व कप का भारत U19 बनाम दक्षिण अफ्रीका U19 सेमीफाइनल मैच 6 फरवरी, मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा और आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे टॉस होगा। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से टेलीविजन पर सीधा प्रसारित किया जाएगा। साथ ही मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप्लिकेशन और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...