ISSF World Cup Final : भारत के युवा पिस्टल शूटर उदयवीर सिद्धू ने काहिरा में खेले जा रहे ISSF वर्ल्ड कप फ़ाइनल में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में इतिहास रच दिया है। 24 साल के उदयवीर ने अपने सीनियर वर्ल्ड कप फ़ाइनल के सफ़र की शुरुआत गोल्ड मेडल से की है। उन्होंने 240.6 स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया। उदयवीर जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड और वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीन बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

उदयवीर के लिए गोल्ड तक का सफ़र आसान नहीं था। वह अच्छी शुरुआत के बाद, पहले 10 शॉट्स के बाद वे दूसरे से छठे स्थान पर खिसक गए। लेकिन, उन्होंने दबाव के बावजूद शांत रहकर धीरे-धीरे वापसी की और बार-बार 10 स्कोर करके वापसी की और खेल की लय को अपने ख़िलाफ़ नहीं जाने दिया। 14वें शॉट तक, उदयवीर ने दूसरे स्थान हासिल कर लिया था। इसके बाद वह गोल्ड की दौड़ में मज़बूती से शामिल हो गए। उन्होंने फ़ाइनल से ठीक पहले वाले राउंड में कई अहम 10.0 और 9.8 स्कोर किए जिससे वे खिताब की दौड़ में बने रहें।
फ़ाइनल राउंड में उदयवीर ने संयम के साथ 10.2 और फिर 9.8 स्कोर करके गोल्ड मेडल पक्का किया। उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी सीनियर वर्ल्ड कप फ़ाइनल जीत हासिल की है। जर्मनी के क्रिश्चियन रीट्ज़ 240.1 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि इटली के पाओलो मोना 219.8 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल से संतुष्ट रहे।