1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एक साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ेंगे उद्धव और राज ठाकरे…संजय राउत ने किया बड़ा दावा

एक साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ेंगे उद्धव और राज ठाकरे…संजय राउत ने किया बड़ा दावा

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एकजुट होने की खबर पर संजय राउत ने मुहर लगा दी है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की मनसे मिलकर राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एकजुट होने की खबर पर संजय राउत ने मुहर लगा दी है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की मनसे मिलकर राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया ये एकता निश्चित तौर पर होगी और मिलकर सभी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेंगे। अगर महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा हुआ तो वहां पर बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिलेगा।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I Live : आज दूसरे टी20 में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

बीते महीने साथ दिखे थे उद्धव और राज ठाकरे
दरअसल, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे बीते जुलाई में एक साथ दिखे थे। दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार की त्रिभाषा नीति और हिंदी भाषा ‘थोपने’ का विरोध करते हुए एक साझा रैली की थी। इसके अलावा निर्णय वापस लिए जाने के बाद संयुक्त ‘विजय’ कार्यक्रम भी आयोजित किया। इसके बाद से ही उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने की अटकलें शुरू हो गईं थीं।

निकाय चुनाव लड़ेंगे साथ
संजय राउत ने दावा किया कि, दोनों परिवार एक साथ बैठेंगे और साथ चुनाव लड़ने पर चर्चा करेंगे। मुंबई निकाय चुनाव और अन्य नगर निकायों के चुनाव आगामी महीनों में होने वाले हैं। राउत ने कहा कि चचेरे भाइयों के बीच सुलह के बाद से उद्धव की शिवसेना और मनसे के कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि गठबंधन मुंबई, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, ठाणे और कल्याण-डोंबिवली के नगर निकायों में बहुमत हासिल करेगा। राज ठाकरे 2005 में अपने चचेरे भाई के साथ कथित तौर पर मतभेद के चलते शिवसेना से अलग हो गए थे और मनसे का गठन किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...