1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. UIIC Recruitment : यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने निकाली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

UIIC Recruitment : यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने निकाली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

यदि आप ग्रेजुएशन पास हैं, तो आपके लिए बेहतरीन नौकरी पाने का अवसर है. युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में तमाम पदों पर नौकरियां निकली हैं. वेतन भी 70 हजार तक मिलेगी. हाल ही में UIIC India ने इसके लिए भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल OBC एवं ईडब्‍ल्‍यूएस के कैंडिडेट्स को एक हजार रुपये शुल्‍क देना होगा. हालांकि दिव्यांग वर्ग, एससी और एसटी के लिए यह फीस 250 रुपए ही होगी.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

United India Insurance Company: यदि आप ग्रेजुएशन पास हैं, तो आपके लिए बेहतरीन नौकरी पाने का अवसर है. युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में तमाम पदों पर नौकरियां निकली हैं. वेतन भी 70 हजार तक मिलेगी. हाल ही में UIIC India ने इसके लिए भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल OBC एवं ईडब्‍ल्‍यूएस के कैंडिडेट्स को एक हजार रुपये शुल्‍क देना होगा. हालांकि दिव्यांग वर्ग, एससी और एसटी के लिए यह फीस 250 रुपए ही होगी.

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

आज ही करें अप्‍लाई

यदि आप युनाइटेड इंडिया इंश्‍योरेंस कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, तो इसके लिए तत्काल आवेदन कर दें क्‍योंकि 8 जनवरी से इसकी आवेदन प्रक्रिया आरम्भ है, जो 23 जनवरी यानि कल तक चलेगी. बता दें कि आवेदन के बाद इसके लिए एक परीक्षा होगी. अनुमान है कि यह परीक्षा फरवरी महीने में होगी इसलिए आवेदन के साथ साथ इस परीक्षा की तैयारी भी आरम्भ कर दें.

आवश्यक योग्यता 

युनाइटेड इंडिया इंश्‍योरेंस कंपनी में निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की आयुसीमा तय की गई है, इसमें 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आयुसीमा की गणना 31 दिसंबर 2023 के आधार पर होगी.

ऐसे करें अप्‍लाई 

युनाइटेड इंडिया इंश्‍योरेंस कंपनी में आवेदन करने के लिए आपको इसके ऑफिशियल पोर्टल uiic.co.in पर जाना होगा. यहां इसके होम पेज पर लेटेस्‍ट अपडेट लिंक पर क्‍लिक करें. इसके बाद UIIC Administrative Officer Scale 1 Recruitment 2024 पर क्लिक करना होगा. अगले पेज पर Apply online के लिंक पर क्‍लिक करें. सबसे पहले यहां रजिस्ट्रेशन कर लें. फिर आप एप्‍लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...