Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. UN President Philemon Yang : भारत-पाकिस्तान तनाव पर यूएनजीए के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने कहा – बेहद चिंतित हूं

UN President Philemon Yang : भारत-पाकिस्तान तनाव पर यूएनजीए के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने कहा – बेहद चिंतित हूं

By अनूप कुमार 
Updated Date

UN President Philemon Yang  : भारत-पाकिस्तान तनाव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने भारत-पाकिस्तान तनाव पर कहा है, “मैं भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष से बेहद चिंतित हूं।” उन्होंने कहा, ‘मैं दोनों पक्षों से अधिकतम संयम बरतने की अपील करता हूँ… मैं सभी आतंकी हमलों… और नागरिकों व नागरिक ढांचों पर किए गए हमले की निंदा करता हूं… कूटनीतिक समाधान ही मतभेदों को सुलझाने का एकमात्र तरीका है।’ यांग ने गुरुवार को पड़ोसियों से संयम बरतने और तनाव को कम करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।

पढ़ें :- US lifts ban on Iranian oil : अमेरिका ने ईरानी तेल पर से हटाया बैन ,  माना जा रहा वैश्विक बाजार में बड़ा भूचाल

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष यांग ने स्थायी शांति के लिए “संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुरूप वार्ता और कूटनीतिक समाधान” की भी वकालत की।

यांग की यह अपील भारत द्वारा बुधवार को तड़के शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के एक दिन बाद आई है, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पंजाब प्रांत में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर पर अग्रिम भारतीय गांवों को निशाना बनाकर वर्षों में सबसे तीव्र तोपखाने और मोर्टार गोलाबारी की थी।

Advertisement