1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के नेतृत्व में व सभासदों ने ली भाजपा की सदस्यता

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के नेतृत्व में व सभासदों ने ली भाजपा की सदस्यता

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के नेतृत्व में व सभासदों ने ली भाजपा की सदस्यता

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::घुघली के डीएवी क्रीडांगन में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व सदर विधायक जय मंगल जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में नगर पंचायत घुघली के तीन सभासदो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पढ़ें :- पल्लवी पटेल ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, अपना दल कमेरावादी इतनी सीटों पर ठोक रही है दावा

नगर पंचायत घुघली के डीएवी किडांगन में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व सदर विधायक जब मंगल कनौजिया के नेतृत्व में वार्ड नंबर आठ के सभासद सुधीर यादव वार्ड नंबर दस सभासद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह,वार्ड नंबर ग्यारह सभासद प्रतिनिधि विशाल यादव और साथ में समाजसेवी अनिल जायसवाल, बीडीसी जेपी यादव उपेंद्र यादव,अंकित वासिल,आलोक पांडे प्रभु नाथ यादव, जय हिंद पूर्व प्रधान, कमलेश यादव,ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

जनता को संबोधन करने के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसी क्रम में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने जनता को संबोधन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलती है चाहे वह दलित हो या पिछड़ी इसका उदाहरण मध्य प्रदेश के चुनाव में जहां भारतीय जनता पार्टी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री के रूप में चयन करता है।भारतीय जनता पार्टी ने सभी को एक समान रूप से आवास योजना राशन का लाभ आयुष्मान कार्ड ,श्रम कार्ड और किसान सम्मान निधि को बिना किसी भेदभाव को सभी वर्गों में के लोगों को दिया।इस

दौरान मंडल अध्यक्ष भोला मल्ल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश जायसवाल जिला पंचायत सदस्य इस्तखार खान टुनटुन, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रभुनाथ यादव,हेमन्त गुप्ता, मनोज जायसवाल, नितेश जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Kanpur Home Guard Recruitment : मेडिकल जांच में 'नोटों के बदले फिटनेस' का खेल , अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा, दो डॉक्टरों समेत तीन गिरफ्तार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...