1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Union Bank Recruitment 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इस पोस्ट पर निकाली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

Union Bank Recruitment 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इस पोस्ट पर निकाली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. दरअसल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफेकिशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूनियन बैंक इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर क्रेडिट (Assistant Manager) और असिस्टेंट मैनेजर आईटी (Assistant Manager IT) के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगी.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Union Bank Recruitment 2025: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. दरअसल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफेकिशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूनियन बैंक इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर क्रेडिट (Assistant Manager) और असिस्टेंट मैनेजर आईटी (Assistant Manager IT) के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगी. आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें.

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

संस्था का नाम

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI)

पद नाम

असिस्टेंट मैनेजर क्रेडिट (Assistant Manager), वहीं असिस्टेंट मैनेजर आईटी (Assistant Manager IT)

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट मैनेजर क्रेडिट (Assistant Manager) के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, विश्वविद्याल से स्नातक की डिग्री हासिल की हो. वहीं असिस्टेंट मैनेजर आईटी (Assistant Manager IT) के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, विश्वविद्यालय से बीई, बीटेक, एमसीए या आईटी में एमएससी की डिग्री हासिल की हो. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास पांच साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए.

पदों की संख्या

पदों की कुल संख्या 500 है.

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची

आयु सीमा

यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकमत आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी वर्ग को 177 रुपये आवेदन शुक्ल के रूप में जमा करने होंगे. वहीं दिव्यांगजनों को भी 177 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि
  • 30 अप्रैल 2025

आवेदन करने की आखिरी तिथि

20 मई 2025

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/ubisoapr25/ पर जाएं. यहां रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें. यहां मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लें. उसके बाद शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारियां दर्ज करें. फॉर्म को पूरी तरह से भरने के बाद फीस जमा करें और आखिर में फॉर्म को सबमिट कर दें. आखिर में फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

पढ़ें :- अब साल में सिर्फ 4 बार आएंगे पीरियड्स? महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, ताउम्र बन सकेगी मां
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...