1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने की जनसुनवाई,अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने की जनसुनवाई,अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने सोमवार को नगर स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर जनसुनवाई कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं।

पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मंत्री से मुलाकात की।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने भूमि विवाद, विद्युत आपूर्ति, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और राजस्व संबंधी मामलों को लेकर अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। कुछ लोगों ने गांवों में बिजली की बार-बार कटौती, खराब ट्रांसफार्मर और जलनिकासी की समस्याएं उठाईं, तो कई लोगों ने आवास योजना में अनियमितता और पात्र होते हुए भी नाम न आने की शिकायत की।

पंकज चौधरी ने सभी फरियादियों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का कार्य केवल सत्ता में बने रहना नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग से संवाद बनाए रखना और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान कराना भी उतना ही महत्वपूर्ण कर्तव्य है।

उन्होंने आगे कहा, “जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण ही हमारी प्राथमिकता है। शासन की योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ समय से पहुंचे।” उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनता की संतुष्टि सर्वोपरि होनी चाहिए।उन्होंने जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और हर स्तर पर इसका पालन ईमानदारी से किया जाना चाहिए।

पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिलापंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, समीर त्रिपाठी, अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह, बबलू यादव, अमरनाथ पटेल, अशोक तिवारी, दिनेश जायसवाल, बलराम दूबे, संजय यादव, रामचन्द्र चौधरी, अशोक पटेल, सतीश सिंह, नरेंद्र खरवार, बैजनाथ पटेल,अनूप टिबडेवाल और गोविंद जायसवाल मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...