1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनता से संवाद कर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, योजनाओं के लाभ से कराया अवगत

जनता से संवाद कर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, योजनाओं के लाभ से कराया अवगत

जनता से संवाद कर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, योजनाओं के लाभ से कराया अवगत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जनहित को सर्वोपरि मानते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को महराजगंज स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मूलमंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, राष्ट्रीय पोषण मिशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि ये योजनाएं गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए संजीवनी साबित हो रही हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनके लाभ को पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाना है। डिजिटल इंडिया के माध्यम से सरकारी सेवाएं अब सरल और तेज़ हो गई हैं।

पंकज चौधरी ने ‘मेक इन इंडिया’ को देश की आर्थिक प्रगति की रीढ़ बताते हुए कहा कि इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, नवीकरणीय ऊर्जा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि देश में एफडीआई प्रवाह में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है — वित्त वर्ष 2024-25 में यह $81.04 बिलियन तक पहुंच गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत अब तक देश में 1.48 लाख से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हुए हैं, जिससे 15.5 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। उन्होंने पशुपालन और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि सरकार हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम कर रही है।जन संवाद के माध्यम से पंकज चौधरी ने यह संदेश दिया कि केंद्र सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, समीर त्रिपाठी, ओमप्रकाश पटेल, गौतम तिवारी, शैलेश पाण्डेय, अमरनाथ पटेल, वीरेंद्र चौहान, गोविंद जायसवाल, बलराम दूबे, ठाकुर रौनियार, वीरेंद्र सिंह और वीरेंद्र लोहिया, उमेश जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, मनोज राना,सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...