1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Unnao News: पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध रुप से तमंचा बनाने और खरीदने वाले​ गिरफ्तार

Unnao News: पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध रुप से तमंचा बनाने और खरीदने वाले​ गिरफ्तार

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध असलहा की फैक्ट्री संचालिक करने वाले और अवैध असलहा की खरीदारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध असलहे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Unnao News: उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध असलहा की फैक्ट्री संचालिक करने वाले और अवैध असलहा की खरीदारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध असलहे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी

गंगाघाट कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति और एसओजी प्रभारी शरद कुमार ने अपनी टीम के साथ संयुक्त अभियान में रेलवे स्टेशन मुख्य गेट के पास से अभियुक्त शनि उर्फ पटौनी निवासी चिन्तामणि, कन्नौज हाल पता लोधुवाखेडा रामपुर थाना ग्वालटोली जनपद कानपुर के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इंसाल अली पर अवैध तमंचा बनाकर बेचने की बात कही। इसके बाद पुलिस टीम ने इंसाल अली के मकान पर छापेमारी कर तमंचा, कारतूस समेत असहले बनाने वाले अन्य सामान बरामद किया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट- मुकेश गौतम

पढ़ें :- राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन का मामला: संजय सिंह बोले-SIT ने 25 जून को सुबह बुलाया, जमीन घोटाले से संबंधित दस्तावेज उन्हें दूंगा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...