HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Assembly Elections 2027 : अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव का फूंका बिगुल, बोले-2027 में जारी रहेगा कांग्रेस-सपा का गठबंधन

UP Assembly Elections 2027 : अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव का फूंका बिगुल, बोले-2027 में जारी रहेगा कांग्रेस-सपा का गठबंधन

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027)  को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत तमाम दल अपनी-अपनी तैयारियों को धार देने में लगे हुए हैं। बता दें कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव साल 2027 के शुरुआती महीनों में आयोजित होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027)  को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत तमाम दल अपनी-अपनी तैयारियों को धार देने में लगे हुए हैं। बता दें कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव साल 2027 के शुरुआती महीनों में आयोजित होगा। इन तैयारियों के बीच अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस बात को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में सपा और कांग्रेस का गठबंधन रहेगा या नहीं। आइए जानते हैं कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस बारे में क्या कुछ कहा है।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी में अगले 20 दिनों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

जानें क्या बोले अखिलेश यादव?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने रविवार को कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का गठबंधन रहेगा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) राज्य से भाजपा को उखाड़ फेंकेगा। इंडिया’ गठबंधन है और रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...