1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Budget 2024: प्रदेश की सड़कों पर यूपी सरकार का विशेष ​फोकस, धर्माथ मार्गों के विकास के लिए 1750 करोड़

UP Budget 2024: प्रदेश की सड़कों पर यूपी सरकार का विशेष ​फोकस, धर्माथ मार्गों के विकास के लिए 1750 करोड़

धर्माथ मार्गों के विकास के लिए 1750 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। राज्य की सड़कों की देखरेख के लिए 3000 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों की ओर जाने वाली सड़कों को फोर लेन करने के लिए 800 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर दिया है। इस बजट का आकार 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का है। बजट में 24 हजार करोड़ की नई योजनाएं हैं। वित्तीय वर्ष के बजट में राजकोषीय घाटा 3.46 फीसदी है। इस बजट में यूपी सरकार ने प्रदेश की सड़कों पर विशेष ​फोकस किया है।

पढ़ें :- जज अंकल स्‍कूल के पास शराब पीकर नशेड़ी करते हैं हुड़दंग, 5 साल का मासूम पहुंचा इलाहाबाद हाईकोर्ट, लगाई गुहार

धर्माथ मार्गों के विकास के लिए 1750 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। राज्य की सड़कों की देखरेख के लिए 3000 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों की ओर जाने वाली सड़कों को फोर लेन करने के लिए 800 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही, इस बजट में रेलवे के ओवरब्रिज के लिए 1350 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में सेतुओं के लिए 1500 करोड़ की व्यवस्था की गई है। शहर और कस्बों में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसके लिए बजट में एक हजार करोड़ की व्यवस्था की गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...