1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP by-election: सपा ने मीरापुर से सुम्बुल राणा को बनाया प्रत्याशी, इससे पहले इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया था एलान

UP by-election: सपा ने मीरापुर से सुम्बुल राणा को बनाया प्रत्याशी, इससे पहले इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया था एलान

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी ने मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का एलान किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP by-election: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी ने मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का एलान किया है। मीरापुर से सपा ने सुम्बुल राणा को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले सपा ने छह प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया था।

पढ़ें :- Video Viral : इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान क्रूस गिरने से पादरी की मौत, पूरी दुनिया में हो रहा था लाइव टेलीकास्ट

बता दें कि, उत्तर प्रदेश 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का एलान नहीं किया है। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजों का एलान होगा।

पढ़ें :- फ्रांस साइबर अटैक की घटना भारत समेत कई देशों के लिए बड़ी चेतावनी! हम कितने हैं तैयार?

इन सीटों पर होगा होना है चुनाव
बता दें कि, यूपी में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं। हालांकि, इसमें मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...