UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने 11 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इस लिस्ट में बड़ौत (51) बागपत से सुखेंद्र तोमर, लोनी (53) गाजियाबाद से अनिल कसाना, गाजियाबाद (56) से अभिषेक गर्ग, नोएडा (61) गौतमबुद्धनगर से मुकेश शर्मा, हाथरस (78) से रामनारायण काके, सादाबाद (79) हाथरस से देवेंद्र अग्रवाल, छाता (81) मथुरा से लोकमणि जादौन, मांट (82) मथुरा से संजय लाठर, बाह (94) आगरा से कृष्ण वर्मा निषाद, तिलहर (133) शाहजहाँपुर से रौशनलाल वर्मा और कालपी (220) जालौन से श्रीराम पाल को प्रत्याशी बनाया है।
- हिन्दी समाचार
- देश
- UP Election 2027: यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखिए किसको कहां से बनाया प्रत्याशी
UP Election 2027: यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखिए किसको कहां से बनाया प्रत्याशी
By शिव मौर्या
Updated Date