1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Encounter: सुल्तानपुर लूटकांड का एक और आरोपी अजय यादव का एनकाउंटर; पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम

UP Encounter: सुल्तानपुर लूटकांड का एक और आरोपी अजय यादव का एनकाउंटर; पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम

UP Encounter: यूपी के सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप लूटकांड में एक और आरोपी अजय यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को अजय के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट की घटना के बाद आरोपी पर एक लाख का इनाम रखा गया था।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मुंबई ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े रैपिडो ड्राइवर मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को किया गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

दरअसल, पिछले महीने 28 अगस्त को सुल्तानपुर में ठठेरी बाजार स्थित ज्वैलरी शॉप में लूट की घटना सामने आयी थी। इस मामले में पुलिस ने लूटकांड में शामिल एक अन्य आरोपी मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उन सब पर एक-एक लाख के इनाम थे।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद यादव, दुर्गेश सिंह, विवेक सिंह, अजय यादव और विनय शुक्ला शामिल हैं। वहीं, बदमाशों के पास से ज्वैलरी शॉप से लूटा गया 2 किलो 700 ग्राम हीरे जड़ित सोने के जेवरात बरामद किये गए हैं।

पढ़ें :- Bihar MLC Elections : रिजल्ट से पहले अनंत सिंह के घर पर जश्न की तैयारी, मिठाई बनाने में जुटे हलवाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...