1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Heatwave Attack : चिलचिलाती गर्मी और हीटवेव अटैक के लिए हो जाएं तैयार! यूपी समेत इन राज्यों में अलर्ट जारी

UP Heatwave Attack : चिलचिलाती गर्मी और हीटवेव अटैक के लिए हो जाएं तैयार! यूपी समेत इन राज्यों में अलर्ट जारी

UP Heatwave Attack : उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में पारा तेजी से चढ़ने लगा है, इन दिनों तेज धूप के साथ-साथ चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लोगों को अब एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, बादलों की आवाजाही और चल रही हवा से कुछ हद तक रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि होने वाली है और लू चलने की भी संभावना है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Heatwave Attack : उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में पारा तेजी से चढ़ने लगा है, इन दिनों तेज धूप के साथ-साथ चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लोगों को अब एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, बादलों की आवाजाही और चल रही हवा से कुछ हद तक रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि होने वाली है और लू चलने की भी संभावना है।

पढ़ें :- Prime Minister's National Relief Fund से गोवा अग्निकांड में मृतकों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार दिया जाएगा मुआवजा

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन दिन में चिलचिलाती धूप निकलेगी। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रहने वाला है। प्रदेश के प्रयागराज जिले में तो बीते दिनों से ही लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है, यहां लगभग 3 दिनों से प्रदेश में सर्वाधिक तापमान है। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में 2.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज धूप निकलने के साथ ही दिन का तापमान बढ़ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने वाला है। दिन के समय तापमान 36 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। बिहार के कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास जा सकता है। यहां लू चलने की भी संभावना है। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, बिहार, विदर्भ, कर्नाटक के उत्तरी हिस्से, तेलंगाना, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल एवं माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में गर्म और उमस भरे मौसम होने का अनुमान जताया है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बारिश की शुरुआत अगले हफ्ते से हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिमालयी क्षेत्रों और असम एवं मेघालय में तेज हवाओं के साफ तूफानी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, केरल में भी बारिश का अनुमान जताया गया है।

पढ़ें :- Goa NightClub Fire : गोवा नाइटक्लब में लगी आग से 25 की मौत, अवैध निर्माण की शिकायत के बाद भी संचालित हो रहा था नाइटक्लब, अग्निकांड के कई अनसुलझे सवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...