1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IAS Transfer : योगी सरकार ने नौ आईएएस अफसरों किया तबादला, गन्ना आयुक्त पीएन सिंह प्रतीक्षारत

UP IAS Transfer : योगी सरकार ने नौ आईएएस अफसरों किया तबादला, गन्ना आयुक्त पीएन सिंह प्रतीक्षारत

यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने सोमवार देर रात फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसके तहत सरकार ने 9 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश में शासन ने गन्ना आयुक्त पीएन सिंह (Sugarcane Commissioner PN Singh) को वेटिंग में डाल दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने सोमवार देर रात फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसके तहत सरकार ने 9 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश में शासन ने गन्ना आयुक्त पीएन सिंह (Sugarcane Commissioner PN Singh) को वेटिंग में डाल दिया है। पीएन सिंह की जगह डेरा के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को नया गन्ना आयुक्त के पद पर तैनाती मिल गई है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

उत्तर प्रदेश में देर रात किए गए तबादले में समाज कल्याण विभाग के सचिव पद तैनात समीर वर्मा को महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपेंद्र एस चौधरी को आयुक्त खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी मिली है। स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना डॉ. हीरा लाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां का कार्य सौंपा गया है। वहीं सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

इसके आलावा शासन के जारी आदेश में सचिव गृह विभाग वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, सचिव महिला कल्याण एवं पंचायती राज दिया गया है। वहीं बी चन्द्रकला को सचिव पंचायती राज से हटाते हुए, सचिव महिला कल्याण पर यथावत रखा गया है। विशेष सचिव नगर विकास एवं प्रबंध निदेशक जल निगम (नगरीय) अमित सिंह को सचिव पंचायती राज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यूपी में सोमवार देर रात फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यूपी की योगी सरकार ने 9 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश में शासन ने गन्ना आयुक्त पीएन सिंह को वेटिंग में डाल दिया है। पीएन सिंह की जगह डेरा के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को नया गन्ना आयुक्त के पद पर तैनाती मिल गई है।

उत्तर प्रदेश में देर रात किए गए तबादले में समाज कल्याण विभाग के सचिव पद तैनात समीर वर्मा को महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपेंद्र एस चौधरी को आयुक्त खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी मिली है। स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना डॉ. हीरा लाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां का कार्य सौंपा गया है। वहीं सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

इसके आलावा शासन के जारी आदेश में सचिव गृह विभाग वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, सचिव महिला कल्याण एवं पंचायती राज दिया गया है। वहीं बी चन्द्रकला को सचिव पंचायती राज से हटाते हुए, सचिव महिला कल्याण पर यथावत रखा गया है। विशेष सचिव नगर विकास एवं प्रबंध निदेशक जल निगम (नगरीय) अमित सिंह को सचिव पंचायती राज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...