1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IPS Transfer : यूपी में 11 IPS अधिकारियों के तबादले,गाजियाबाद-आगरा के सीपी बदले, बुलंदशहर, मथुरा, बाराबंकी को मिले नए पुलिस कप्तान

UP IPS Transfer : यूपी में 11 IPS अधिकारियों के तबादले,गाजियाबाद-आगरा के सीपी बदले, बुलंदशहर, मथुरा, बाराबंकी को मिले नए पुलिस कप्तान

यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने मंगलवार देर रात एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब आईपीएस अफसरों को भी नई तैनाती दी गई है। इस लिस्ट में गाजियाबाद और आगरा के पुलिस कमिश्नरों के साथ-साथ कई जिलों के एसपी भी शामिल हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने मंगलवार देर रात एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब आईपीएस अफसरों को भी नई तैनाती दी गई है। इस लिस्ट में गाजियाबाद और आगरा के पुलिस कमिश्नरों के साथ-साथ कई जिलों के एसपी भी शामिल हैं।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

योगी सरकार ने जिन IPS के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, उसमें गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर (CP) अजय मिश्रा का भी नाम है। IPS अजय मिश्रा को गाजियाबाद से प्रयागराज रेंज का IG बनाया गया है। जबकि आगरा के CP रविंद्र गौड़ गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। इसी तरह आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार को आगरा के सीपी की जिम्मेदारी मिली है। इस क्रम में शैलेश पांडेय आगरा के DIG बनाए गए हैं। शैलेश इससे पहले मथुरा के डीआईजी पद पर तैनात थे।

नीलाब्जा चौधरी को ADG (अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी) की जिम्मेदारी दी गई है। नीलाब्जा इससे पहले ADG एटीएस के पद पर तैनात थीं। सरकार ने प्रयागराज के IG प्रेम कुमार गौतम को भी नई तैनाती दी है। प्रेम कुमार आईजी ATS बनाए गए हैं।

इसी तरह बुलंदशहर के SSP (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) श्लोक कुमार को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है। बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह बुलंदशहर का SSP बनाया गया है। जबकि पुलिस अधीक्षक, उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड प्रेमचंद को मेरठ 6वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पद पर भेजा गया है। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय को SP बाराबंकी बनाया गया है। वहीं सेनानायक, 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से सूरज कुमार राय को बागपत का एसपी बनाया गया है।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...