1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IPS transfer : योगी सरकार ने पांच आईपीएस अफसरों का किया तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती?

UP IPS transfer : योगी सरकार ने पांच आईपीएस अफसरों का किया तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती?

योगी सरकार ने गुरुवार को यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। योगी सरकार ने पांच आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। पांच अधिकारियों में से एक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त भी किया गया है। वर्ष 2009 बैच के आईपीएस दिनेश कुमार पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति दी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। योगी सरकार ने गुरुवार को यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। योगी सरकार ने पांच आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। पांच अधिकारियों में से एक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त भी किया गया है। वर्ष 2009 बैच के आईपीएस दिनेश कुमार पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति दी गई है। वह अभी तक बस्ती रेंज के डीआईजी के पद पर तैनात थे। वर्ष 2010 बैच के आईपीएस संजीव त्यागी को बस्ती परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक यानी डीआईजी नियुक्त किया गया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-असत्य और हिंसा मोदी सरकार के मूल सिद्धांत, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया जाना गलत, जानें और क्या कहा?

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) का जिम्मा संभाल रहे वर्ष 2009 बैच के आईपीएस शिवासिम्मीप चनप्पा को गोरखपुर परिक्षेत्र का उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। गोरखपुर परिक्षेत्र में तैनात 2008 बैच के आईपीएस आनंद सुरेश राव कुलकर्णी तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय की जिम्मेदारी संभाल रहे वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवहरि मीना अब वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर नई तैनाती मिली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...