1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Election Result : सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी की हार पर अखिलेश यादव, बोले- ‘भाजपाई वोट से नहीं खोट से जीतते हैं चुनाव’

UP MLC Election Result : सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी की हार पर अखिलेश यादव, बोले- ‘भाजपाई वोट से नहीं खोट से जीतते हैं चुनाव’

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा और प्रशासनिक अधिकारियों पर मतगणना में घपला करके गोरखपुर के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी को हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा और प्रशासनिक अधिकारियों पर मतगणना में घपला करके गोरखपुर के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी को हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आधिकारिक परिणामों में भाजपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि वाराणसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव विजयी रहे हैं। आगरा खंड शिक्षक सीट पर द्वितीय वरीयता की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट से नहीं बल्कि खोट से चुनाव जीत रही है।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : कैमरे पर रोने वाले सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जीते, वाराणसी और आगरा में दौड़ी साइकिल

अखिलेश यादव का एक्स पोस्ट और भाजपा पर हमला

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट लिखकर कहा कि भ्रष्ट भाजपाइयों और संलिप्त अधिकारियों ने एमएलसी चुनाव जीतने के लिए सारी हदें पार कर दीं। डॉ. संजयन त्रिपाठी को हराने का कारण केवल उनका सपा उम्मीदवार होना नहीं, बल्कि ‘हाता नहीं भाता’ की सोच है। उन्होंने कहा कि डॉ. त्रिपाठी के उत्पीड़न और उनके आंसुओं को शिक्षक समाज कभी नहीं भूलेगा। अखिलेश ने दावा किया कि शिक्षकों से चारा इकट्ठा कराने का काम कराया गया और 2027 के विधानसभा चुनाव में शिक्षक समाज भाजपा को हराकर अपना गुरु संकल्प पूरा करेगा।

नौकरी की सुरक्षा चाहने वाले सभी शिक्षक पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे : लाल बिहारी यादव

वहीं, वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने शिक्षक समाज और अखिलेश यादव की सकारात्मक सोच का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जैसे ‘नेताजी’ को शिक्षकों का नेता माना जाता था, वही सोच वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी है। लाल बिहारी यादव ने स्पष्ट किया कि इस चुनाव पर यूजीसी बिल का कोई प्रभाव नहीं पड़ा, क्योंकि बिल से जुड़े लोग आपस में बंटे रहे, जबकि अपनी नौकरी की सुरक्षा चाहने वाले सभी शिक्षक पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे।

आगरा सीट पर आकाश अग्रवाल की जीत और मारपीट का आरोप, काउंटिंग रूम के सीसीटीवी फुटेज से पूरी सच्चाई और हमलावरों का हो जाएगा पर्दाफाश

पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत

आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने करीब 3700 वोटों की बढ़त के बाद द्वितीय वरीयता के मतों में 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की। जीत की औपचारिक घोषणा के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है। इधर, मतगणना के दूसरे राउंड के अंत में हुए हंगामे और मारपीट पर आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विवाद की शुरुआत भाजपा प्रत्याशी ने की थी और काउंटिंग रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज से पूरी सच्चाई और हमलावरों का पर्दाफाश हो जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...