1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

यूपी में विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे विधान परिषद (एमएलसी) के शिक्षक और स्नातक खंड के वोटों की काउंटिंग जारी है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ही भाजपा शिक्षक एमएलसी की सीट हार गई है।

By santosh singh 
Updated Date

UP MLC Election Result : यूपी में विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे विधान परिषद (एमएलसी) के शिक्षक और स्नातक खंड के वोटों की काउंटिंग जारी है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ही भाजपा शिक्षक एमएलसी की सीट हार गई है। वहीं, भाजपा ने मेरठ की दोनों सीटें जीत ली हैं।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप

इसके अलावा भाजपा पांच सीटों और सपा एक सीट पर आगे है। 11 सीटों पर हुए चुनाव की गिनती प्रदेश के सात जिलों में हो रही है। विधान परिषद के खंड स्नातक की पांच और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों पर चुनाव हुआ है। लखनऊ स्नातक और शिक्षक, वाराणसी स्नातक और शिक्षक, आगरा स्नातक और शिक्षक, मेरठ स्नातक और शिक्षक, इलाहाबाद-झांसी स्नातक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...