1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Election Result : कैमरे पर रोने वाले सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जीते, वाराणसी और आगरा में दौड़ी साइकिल

UP MLC Election Result : कैमरे पर रोने वाले सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जीते, वाराणसी और आगरा में दौड़ी साइकिल

UP MLC Election Result : उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना का आज दूसरा दिन है। उम्मीद है कि दूसरे दिन सभी 11 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे। इस बीच, 7 सीटों पर नतीजे सामने आ चुके हैं। जिनमें भाजपा ने लखनऊ, मेरठ और बरेली की 5 सीटों पर परचम फहराया, जबकि वाराणसी और आगरा में सपा को सफलता मिली है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

आगरा में सपा के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की है, जो वोटिंग के दिन मीडिया के सामने भावुक हो गए थे और फूट-फूटकर रोने लगे थे। उन्होंने भाजपा और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए आशंका जताई थी कि उन्हें पाकिस्तान से आया आतंकवादी तक बताया जा सकता है। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल की है।

भाजपा ने 5 सीटों-लखनऊ शिक्षक, मेरठ-सहारनपुर शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, मेरठ-सहारनपुर स्नातक और 1 अन्य सीट पर परचम लहराया है। बाकी बची 5 सीटों पर मतगणना जारी है। बता दें कि इन 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। कुल 152 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...