1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Monsoon Update : यूपी के इन जिलों में बारिश का यलो एलर्ट जारी,18 जून से पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना

UP Monsoon Update : यूपी के इन जिलों में बारिश का यलो एलर्ट जारी,18 जून से पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना

यूपी (UP) में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए पिछले 1-2 दिन थोड़े राहत भरे रहे हैं। पिछले 24 से 48 घंटों के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की और तेज बारिश (Heavy Rain) को दर्ज किया गया है। इस दौरान बिजली भी कड़की है और तेज हवाएं भी चली हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यूपी में मॉनसून दस्तक दे चुका है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : यूपी (UP) में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए पिछले 1-2 दिन थोड़े राहत भरे रहे हैं। पिछले 24 से 48 घंटों के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की और तेज बारिश (Heavy Rain) को दर्ज किया गया है। इस दौरान बिजली भी कड़की है और तेज हवाएं भी चली हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यूपी में मॉनसून दस्तक दे चुका है।

पढ़ें :- खरगे की सभा के बाद मंच के शुद्धीकरण पर भड़के राहुल गांधी, कहा- यह BJP-RSS की सालों से पाली-पोसी मनुवादी सोच का नतीजा

आपको बता दें कि ये मॉनसूनी बारिश (Monsoon Rain) नहीं बल्कि प्री मॉनसूनी बारिश (Pre-Monsoon Rain) हो रही है। प्री मॉनसूनी बारिश (Pre-Monsoon Rain) ने यूपी का मौसम थोड़ा बदला है। इसी बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज फिर यूपी के मौसम को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। IMD ने आज भी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने साफ कहा है कि इस दौरान यूपी में 50 किलोमीटर प्रति घंटा से हवाएं भी चल सकती हैं।

यूपी के इस इलाके में होगी खूब बारिश

आईएमडी (IMD) ने 17 जून को लेकर जो बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें साफ कहा है कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में खूब बारिश पड़ सकती है। यहां आज भारी बारिश का पूरा आसार है। सुबह से ही पूर्वी यूपी के कई जिलों में काले बादल दिखने शुरू हो जाएंगे।

मॉनसून को लेकर ये अपडेट सामने आई

पढ़ें :- हल्द्वानी में खरगे के संबोधन के बाद शुद्धीकरण का मामला, मायावती बोलीं- सरकार जातिवादी एवं सामन्ती तत्वों को जेल भेजे

मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि 18 जून के बाद यूपी में मॉनसून कभी भी दस्तक दे सकता है। ऐसे में मौसम विभाग (Meteorological Department)  ने कल यानी 18 जून के बाद से पूरे यूपी में तेज बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक, 18 से लेकर 22 जून तक यूपी में भारी बारिश की पूरी संभावना है।

आज किन जिलों में है बारिश का यलो अलर्ट?

मौसम विभाग (IMD) ने जिन जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, उनमें कानपुर, उन्नाव, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, मथुरा, हाथरस, गोरखपुर, औरैया, आजमगढ़, कन्नौज, इटावा, अमेठी, सहारनपुर, बहराइच, गोंडा, मऊ जिले शामिल हैं।

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

इसी के साथ मौसम विभाग (IMD) ने यूपी के वाराणसी, सोनभद्र, प्रयागराज, चंदौली, संत रविदास नगर और मिर्जापुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (Meteorological Department)  का ये भी कहना है कि आज पश्चिम यूपी के नोएडा, सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, गाजियाबाद, बदायूं समेत हरदोई, अयोध्या और लखनऊ तक में बारिश पड़ सकती है।

पढ़ें :- उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन, सीएम बोले-हमारी प्राथमिकता वहां फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...