यूपी में 2024 और 2025 बैच के 12 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। जारी सूची के मुताबिक अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में भेजा गया है। इनमें लखनऊ, वाराणसी और गाजियाबाद कमिश्नरेट भी शामिल हैं।
लखनऊ। यूपी में 2024 और 2025 बैच के 12 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। जारी सूची के मुताबिक अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में भेजा गया है। इनमें लखनऊ, वाराणसी और गाजियाबाद कमिश्नरेट भी शामिल हैं।
नई तैनाती के तहत आईपीएस अभिषेक अंजनी सिंह को गोरखपुर, आदित्य आचार्य को वाराणसी कमिश्नरेट और अक्षत मंडिवाल को जौनपुर भेजा गया है। आर्येन्द्र कुमार को गाजियाबाद कमिश्नरेट, के. अर्पिता को हरदोई और कशिश कालरा को कानपुर देहात की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में कुणाल कुमार को प्रतापगढ़, कुणाल यादव को सहारनपुर, राजेन्द्र बिश्नोई को एटा, शिवांक चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट, सृष्टि मिश्रा को मथुरा और योगेन्द्र मीणा को सीतापुर में तैनाती मिली है। सूची में 2024 बैच के चार और 2025 बैच के आठ अधिकारी शामिल हैं।