1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

UP News: अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वो केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभायेंगे। लोकसभाा चुनाव में अखिलेश यादव कन्नौज सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना था। ऐसे में अब उन्होंने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वो केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभायेंगे। लोकसभाा चुनाव में अखिलेश यादव कन्नौज सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना था। ऐसे में अब उन्होंने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है।

पढ़ें :- राजीव शुक्ला, बोले-BJP योजनाबद्ध तरीके से मंदिर के ट्रस्टों पर कर रही है कब्ज़ा, फिर चंदे और चढ़ावे को हड़पकर उसका राजनीतिक इस्तेमाल करो

अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभा रहे थे। अब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद नेता प्रतिपक्ष की भूमिका कौन निभायेगा इस पर चर्चाएं शुरू होने लगी हैं। इसमें सबसे पहला नाम शिवपाल यादव का चल रहा है। इसके साथ ही रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर का भी नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चाओं में हैं।

अवधेश प्रसाद ने भी दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चाओं में आए अवधेश प्रसाद ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। फैजाबाद-अयोध्या सीट से अवधेश प्रसाद सांसद चुने गए, जिसके बाद उन्होंने अब विधानसभा की सदस्ता से इस्तीफा दे दिया है।

सपा ने जीत 37 सीटें
लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अकेले दम पर 37 और इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल कांग्रेस के साथ मिलकर कुल 43 सीटों पर जीत दर्ज की है।

 

पढ़ें :- NCERT कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान किताब में SIR, EVM और एलायंस का नया जुड़ा चैप्टर, इसके बारे में भी पढ़ेंगे छात्र

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...