1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: दीपावली से पहले योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा

UP News: दीपावली से पहले योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। दीपावली से पहले ही सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 30 अक्टूबर तक भुगतान करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। दीपावली से पहले ही सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 30 अक्टूबर तक भुगतान करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है।

पढ़ें :- पाकिस्तान से उठे रेतीले तूफान ने राजस्थान में मचाई तबाही, रेतीले बवंडर का वीडियो वायरल

जारी किए गए पत्र में उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को दीपावली, दो नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज व चित्र गुप्त जयंती के त्योहार के कारण सरकार सरकारी कर्मचारियों की सैलरी 30 अक्टूब को जारी कर दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

 

 

पढ़ें :- राहुल गांधी का सीधा अटैक, बोले- मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है, दावे 'विश्वगुरु' के मगर देश में नहीं करवा सकते ईमानदारी एक भी परीक्षा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...