1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: विधानमंडल दल की नेम प्लेट में मनोज पांडे के नाम पर चिपकाई गई काली पट्टी

UP News: विधानमंडल दल की नेम प्लेट में मनोज पांडे के नाम पर चिपकाई गई काली पट्टी

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाले सपा विधायक मनोज पांडेय पर कार्रवाई शुरू हो गई है। विधानसभा में उनके नाम के ऊपर काली पट्टी चिपका दी गई है। वो सपा के मुख्य सचेतक थे। दरअसल, राज्यसभा चुनाव के दौरान मनोज पांडेय समेत कई विधायक बागी हो गए थे और समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाले सपा विधायक मनोज पांडेय पर कार्रवाई शुरू हो गई है। विधानसभा में उनके नाम के ऊपर काली पट्टी चिपका दी गई है। वो सपा के मुख्य सचेतक थे। दरअसल, राज्यसभा चुनाव के दौरान मनोज पांडेय समेत कई विधायक बागी हो गए थे और समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिया था। इसके बाद से ही उनका भाजपा में जाना तय माना जा रहा था।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

बीते दिनों वो गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में रायबरेली में भाजपा में शामिल हो गए थे। अब उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को विधानसभा में लगी सपा विधानमंडल दल की नेम प्लेट में उनके नाम के आगे काली पट्टी लगा दी गई है। इसमें सबसे ऊपर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम है क्योंकि वह नेता प्रतिपक्ष हैं। इसके बाद इंद्रजीत सरोज का नाम है। वह सदन के उपनेता हैं।

तीसरे नंबर पर मनोज पांडेय का नाम हैं। उन्हें विधानसभा में सपा का मुख्य सचेतक बनाया गया था। अब उनके नाम पर काली पट्टी लगा दी गई है। बता दें कि सपा ने बागियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए थे।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...