1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: मैनपुरी में पुलिस और ट्रक ड्राइवरों के बीच झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

UP News: मैनपुरी में पुलिस और ट्रक ड्राइवरों के बीच झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। हाल ही में कानून में किए गए संशोधन का देशभर में चक्काजाम कर विरोध हो रहा है। उत्तर प्रदेश में भी इसका असर ​देखने को मिल रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। हाल ही में कानून में किए गए संशोधन का देशभर में चक्काजाम कर विरोध हो रहा है। उत्तर प्रदेश में भी इसका असर ​देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बीच पुलिस से उनकी झड़प हो गयी। इस दौरान विवाद ज्यादा बढ़ गया, जिसके कारण पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी दागे।

पढ़ें :- Cyclone Arnab Alert : 'चक्रवात अर्नब' ने धारण किया विकराल रूप, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

आम जन-जीवन पड़ रहा हड़ताल का असर
ड्राइवरों की हड़ताल का असर आम जन-जीवन पर सीधे तौर पर पड़ रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में खाने-दूध की कमी हो रही है। डीजल—पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। हड़ताल अगर लंबी खिंची तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। बता दें कि देशभर के ड्राइवर हिट एंड रन को लेकर लाए गए नए कानून का विरोध कर रहे हैं।

सब्जी के दाम पर भी दिखा असर
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का असर अब हर जगह देखने को मिलने लगा है। सब्जी के दामों पर भी आज इसका असर देखने को मिला। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मंडी में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के कारण सब्जी के दामों में आज बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

ड्राइवरों को सत्ताने लगा डर
ट्रक ड्राइवर, कैब चालत एवं अन्य कॉमर्शियल गाड़ियां चलाने वालों का कहना है कि ऐसी स्थिति में कोई हादसा हुआ तो हमारा शोषण होगा। कई ड्राइवरों ने कहा कि हम कुछ भी कर लेंगे, लेकिन यह पेशा छोड़ ही देंगे।

पर्यटकों को हो रही परेशानी
वहीं हिमाचल में टूरिज्म सेक्टर भी तेल की कमी से प्रभावित हो रहा है। यहां पर्यटकों को डीजल-पेट्रोल की किल्लत के कारण भटकना पड़ रहा है। ड्राइवरों का आंदोलन पटना से लेकर पुणे तक चल रहा है। इन चालकों का कहना है कि यदि किसी हादसे पर हम लोगों को 10 साल की सजा मिलेगी तो फिर परिवार कौन चलाएगा।

पढ़ें :- UP News: दवा माफियाओं के इशारों पर यूपी में फिर बनने जा रहे 12 से ज्यादा CMO

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...