1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे लड़ाकू विमान, राफेल-जगुआर ने दिखाई ताकत

UP News: गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे लड़ाकू विमान, राफेल-जगुआर ने दिखाई ताकत

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार वायुसेना ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। शाहजहांपुर के जलालाबाद में बनाई गई हवाई पट्टी पर दोपहर करीब 12 बजकर 41 मिनट पर वायुसेना का AN-32 विमान आया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार वायुसेना ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। शाहजहांपुर के जलालाबाद में बनाई गई हवाई पट्टी पर दोपहर करीब 12 बजकर 41 मिनट पर वायुसेना का AN-32 विमान आया। विमान ने करीब पांच मिनट तक चक्कर लगाए। इसके बाद हवाई पट्टी पर लैंडिंग की गई। करीब एक बजे यह विमान यहां से टेकऑफ कर गया।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

इसके साथ ही हवाई पट्टी पर हरक्यूलिस विमान ने टच डाउन किया। इसके बाद राफेल, जगुआर और सुखोई जैसे लड़ाकू विमान भी गरजे। इन विमानों ने हवा में कलाबाजियां कीं। यह देखकर वहां मौजूद लोग रोमांचित हो गए। रात में भी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतरेंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब किसी एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग भी होगी। इस दौरान कटरा-जलालाबाद हाईवे तीन घंटे तक पूरी तरह से बंद रहेगा।

बता दें कि, जलालाबाद के गांव पीरू के पास बने एयरशो के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गंगा एक्सप्रेसवे के 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर दोपहर 12:48 बजे सबसे पहले AN-32 विमान ने ‘टच एंड गो किया। फिर दूसरे विमान सी 130जे सुपर हरक्यूलस ने एक्सप्रेस-वे पर 1 बजकर 32 मिनट पर लैंड किया। सी-130जे सुपर हरक्यूलिस ने भी एक्सप्रेस-वे पर टच डाउन किया। ये विमान भारी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट विशेष बलों की तैनाती, आपदा राहत और रेस्क्यू मिशन में प्रमुख भूमिका निभाता है।

इस एक्सप्रेस वे पर शाम को तीन घंटे का नाइट लैंडिंग शो होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे पर विमान लैंडिंग का यह पूर्व नियोजित कार्यक्रम था, जिसकी तैयारी करीब दो महीने पहले से की जा रही थी। उसी तैयारी को शुक्रवार को मूर्त रूप दिया गया। गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है। यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है।

पढ़ें :- Under-18 Asia Cup : कोरिया को हराकर भारतीय युवा महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...