1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: IAS मनोज कुमार सिंह बने प्रदेश के नए मुख्य सचिव, संभाला कार्यभार

UP News: IAS मनोज कुमार सिंह बने प्रदेश के नए मुख्य सचिव, संभाला कार्यभार

आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह यूपी के मुख्य सचिव बनाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार आज संभाल लिया है। हालांकि, इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि एक बार दुर्गा शंकर मिश्रा को सेवा विस्तार मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, अब मनोज कुमार सिंह प्रदेश के मुख्य सचिव बनाए गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह यूपी के मुख्य सचिव बनाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार आज संभाल लिया है। हालांकि, इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि एक बार दुर्गा शंकर मिश्रा को सेवा विस्तार मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, अब मनोज कुमार सिंह प्रदेश के मुख्य सचिव बनाए गए।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

बता दें कि, मनोज कुमार सिंह की गिनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अफसरों में होती है। यही वजह है कि पिछले काफी समय से कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे थे।

इससे पहले मनोज कुमार सिंह ललितपुर, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन्होंने निभाई। मुरादाबाद के मंडल आयुक्त भी रहे हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी निभाई। वह भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...