1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: लाल बिहारी यादव विधान परिषद में बने नेता प्रतिपक्ष, उप नेता बने जासमीर अंसारी

UP News: लाल बिहारी यादव विधान परिषद में बने नेता प्रतिपक्ष, उप नेता बने जासमीर अंसारी

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधान परिषद में लाल बिहारी यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाने का एलान किया है, जबकि मो. जासमीर अंसारी को उपनेता बनाया है। इसके साथ ही किरनपाल कश्यप को मुख्य सचेतक और आशुतोष सिन्हा को विधान परिषद का सचेतक बनाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने यूपी विधान परिषद में लाल बिहारी यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाने का एलान किया है, जबकि मो. जासमीर अंसारी को उपनेता बनाया है। इसके साथ ही किरनपाल कश्यप को मुख्य सचेतक और आशुतोष सिन्हा को विधान परिषद का सचेतक बनाया है।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

बता दें कि, समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में लाल बिहारी यादव की ​गिनती होती है। इससे पहले लाल बिहार यादव विधान परिषद में सपा दल के नेता भी रहे हैं। हालांकि, अभी तक सपा के पास संख्या कम थी लेकिन पांच मई को हुए 13 सीटों के रिक्त चुनाव में सपा को तीन सीटें मिलीं।

वहीं, अब विधान परिषद में उनकी संख्या 10 पहुंच गई है। जो नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए आवश्यक सदस्य संख्या के बराबर है। उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा पाने के लिए लाल बिहारी यादव कोर्ट भी जा चुके हैं इसलिए पार्टी ने यह जिम्मेदारी उन्हें को ही देने का फैसला किया है।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...