1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. UP News:ओम प्रकाश राजभर ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर दिया विवादित बयान, कह दी ये बातें

UP News:ओम प्रकाश राजभर ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर दिया विवादित बयान, कह दी ये बातें

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत मिली है। इस जीत के बाद इंडिया गठबंधन के नेता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बीते दिनों राहुल गांधी रायबरेली में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती थीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव हार जाते। राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत मिली है। इस जीत के बाद इंडिया गठबंधन के नेता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बीते दिनों राहुल गांधी रायबरेली में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती थीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव हार जाते। राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है।

पढ़ें :- राजीव शुक्ला, बोले-BJP योजनाबद्ध तरीके से मंदिर के ट्रस्टों पर कर रही है कब्ज़ा, फिर चंदे और चढ़ावे को हड़पकर उसका राजनीतिक इस्तेमाल करो

अब सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करने के दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर विवादित बयान दिया है। रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि दो दिनों पहले राहुल-प्रियंका रायबरेली आए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ती तो प्रधानमंत्री हार जाते? इस सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि, उनकी पार्टी को कोई मना किया था क्या? भाजपा या फिर एनडीए की तरफ से उनको चुनाव लड़ने से कोई मना तो किया नहीं था? उनको लड़ना चाहिए था…अब तो चूक गए, उन्हें अब अगली बार की तैयारी करना होगा।

इस पर रिपोर्टर ने कहा कि, अजय राय भी कह रहें कि अगली ​बार प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। इस पर ओपी राजभर ने कहा कि, उनका क्या होगा…इसके बाद कहा…तेरा क्या होगा कालिया? बता दें कि, उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं हैं। समाजवादी पार्टी को 37 और कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

 

 

पढ़ें :- NCERT कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान किताब में SIR, EVM और एलायंस का नया जुड़ा चैप्टर, इसके बारे में भी पढ़ेंगे छात्र

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...