1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: मेरठ में प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान मची भगदड़, कई महिलाएं हुईं चोटिल

UP News: मेरठ में प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान मची भगदड़, कई महिलाएं हुईं चोटिल

मेरठ के परतापुर बाईपास में चल रहे शिवमहापुराण की कथा में भगदड़ मच गई। भगदड़ में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। घायलों में सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। कहा जा रहा है कि, कथा का आज छठा दिन था और हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए जुट रहे थे। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए आए थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: मेरठ के परतापुर बाईपास में चल रहे शिवमहापुराण की कथा में भगदड़ मच गई। भगदड़ में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। घायलों में सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। कहा जा रहा है कि, कथा का आज छठा दिन था और हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए जुट रहे थे। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए आए थे।

पढ़ें :- SIR असल में बड़े पैमाने पर है मतदाताओं का Shah Instigated Removal, दो चरणों में हटा दिए 7.8 करोड़ मतदाताओं के नाम: जयराम रमेश

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के बाद पंडाल पूरी तरह से फुल हो गया और उसके बाहर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए थे। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी कथा सुनने के लिए आईं थीं। इस दौरान बाहर जुटे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं।

वहीं, इस घटना के बाद आयोजकों का कहना है कि, कथास्थल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। यहां पर व्यस्था में परेशानी हुई। इस दौरान कुछ महिलाएं गिरने के कारण चोटिल हो गईं थीं। हालांकि, उन्होंने भगदड़ की बात को खारिज किया है। फिलहाल व्यवस्था बनाई जा रही है। पुलिस माैके पर माैजूद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...