Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की उठाई मांग, कहा-पद्म विभूषण देकर किया अपमान

UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की उठाई मांग, कहा-पद्म विभूषण देकर किया अपमान

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयान के कारण इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बीच उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिए जाने का विरोध किया है। पुरस्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 5: यूपी में पांचवें चरण की 14 सीटों पर मतदान खत्म, 55 प्रतिशत से ज्यादा हुई वोटिंग

स्वमी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भारत सरकार ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर, नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान का उपहास उड़ाया है। यदि नेताजी को सम्मान देना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए था।’

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 5: यूपी में दोपहर तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत हुआ मतदान

 

Advertisement