1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सब्जी विक्रेता फांसी लगाकर दी जान, चौकी इंचार्ज और सिपाही पर प्रताड़ना का आरोप

UP News: सब्जी विक्रेता फांसी लगाकर दी जान, चौकी इंचार्ज और सिपाही पर प्रताड़ना का आरोप

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। युवक ने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ित करने का अरापे लगाया। युवक ने पुलिसकर्मियों पर पैसे छीनने और मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कानपुर। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। युवक ने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ित करने का अरापे लगाया। युवक ने पुलिसकर्मियों पर पैसे छीनने और मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गयी है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जानकारी के अनुसार, सचेंडी कस्बा निवासी बालकृष्ण राजपूत के पांच लड़कों में सबसे छोटे लड़के सुनील (26) ने देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक द्वारा बनाया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में युवक चौकी प्रभारी और सिपाही पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है। परिजनों का आरोप है कि, सुनील चकरपुर मंडी कछियाने में सब्जी की दुकान लगाता था। आरोप है कि, पुलिसकर्मी सब्जी की दुकान लगाने पर जबरन वसूली और मारपीट करते थे।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...