यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP PET 2026) परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और अभ्यर्थियों की सुविधाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। परीक्षा में करीब 37 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
लखनऊ। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP PET 2026) परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और अभ्यर्थियों की सुविधाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। परीक्षा में करीब 37 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन को फील्ड में मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। परीक्षा के दिन जाम से बचाव के लिए अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों का सर्वे कर सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन को अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों तक आसानी से पहुंचने की व्यवस्था करने को कहा गया है।
दूसरे जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में सम्मानजनक ठहरने की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया है। इसके साथ ही परिवहन विभाग और रेलवे के साथ समन्वय स्थापित कर पर्याप्त बसों तथा यात्रा संबंधी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, परिवहन और ठहरने की व्यवस्थाएं सुचारु रखना प्रशासन के लिए अहम होगा।