1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert: यूपी में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश

UP Rain Alert: यूपी में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश

गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। ऐसे में कुछ दिनों तक प्रदेश के लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी। दरअसल, मौसम विभाग ने 19 से 23 मई के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Rain Alert: गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। ऐसे में कुछ दिनों तक प्रदेश के लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी। दरअसल, मौसम विभाग ने 19 से 23 मई के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। ​सोमवार से तराई इलाकों में चल रही पुरवाई और बूंदाबांदी का विस्तार सोमवार के बाद प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में देखने को मिलेगा।

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

दरअसल, बीते दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चली हैं, जिसके कारण कई जगहों का तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। इसके साथ ही शनिवार को दिल्ली और नोएडा में भी बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। आगरा और अलीगढ़ क्षेत्र में भी आंधी जैसे हालात रहे। रविवार को भी प्रदेश के कुछ तराई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की तरफ से बताया गया कि, यूपी में एक नया विक्षोभ और वेदर सिस्टम ​सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी लिए हुए पूर्वा हवाओं का असर सोमवार के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में दिखाई देगा। इसके असर से बादलों की आवाजाही के साथ प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

 

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...